Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में जैन मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी

इंदौर के धार रोड़ इलाके में दो चोरों ने जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोर यहां से दो दान पेटी चुराकर ले गए। आरोपियों ने मंदिर के पुजारी के कमरे का दरवाजा बाहर से लगा दिया। इसके बाद वारदात को अजांम दिया। सुबह जब पुजारी और चौकीदार की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। उन्होंने चोरी की सूचना मंदिर के प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

चंदन नगर पुलिस ने श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन तीर्थ धाम के मंदिर से चोरी के मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंदिर ट्रस्टी नीरज सुराणा ने बताया कि रात करीब 12 बजे परिसर में रहने वाले चौकीदार का परिवार सो गया था। अलसुबह करीब 4 बजे चोरों ने यहां वारदात को अजांम दिया है। चोर यहां से दो मंदिरों की दानपेटी से रूपए निकालकर ले गए। ट्रस्टी के मुताबिक करीब 6 माह से दानपेटियां नहीं खोली गई थी।

आरोपी मंदिर परिसर में दीवार फांदकर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने दरवाजे तोड़ने के साथ ही जाली से भी अंदर घुसने का प्रयास किया। यहां मंदिर के पास बने पुजारी के कमरे की बाहर से कुंदी लगाने के बाद आरोपियों ने वारदात को अजांम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शादी से आने के बाद नही मिले जेवर

बाणगंगा इलाके में अपनी बेटी के घर भोपाल में शादी समारोह से वापस लौटी महिला के जेवर गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक प्रेम कंवर सिंह राणावत नाम की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह कोरल सेक्टर कालिंदी गोल्ड में रहती है।

अपनी बेटी के घर शादी में वह भोपाल गई। वहां से 4 फरवरी को आने के बाद एक पर्स में सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी रखी थी। 8 को जब उन्होंने पर्स निकाला तो उसमें जेवर नही थे। एक दो दिन घर में तलाश की। लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद बुधवार को थाने आकर मामले में केस दर्ज कराया।

वही संयोगितागंज में भी श्यामचरण शुक्ल नगर में रहने वाली सुनीता गर्ग के घर चोरी की वारदात हो गई। बदमाश उनके घर से अलमारी का लाॅक तोड़कर सोने के पेडल, चेन, मंगलसूत्र व अन्य जेवर चुराकर ले गए।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img