Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के 23 हजार घरों में गंगाजल का वितरण

भोपाल के करीब 23 हजार घरों में शनिवार को गंगा जल वितरित किया गया। नरेला विधानसभा के कुल 17 वार्डों में मंत्री विश्वास सारंग ने गंगा जल का वितरण किया। गंगा जल महाकुंभ से टैंकरों में भरकर भोपाल लाया गया।

मुख्य कार्यक्रम अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क में प्रारंभ हुआ। जहां मंत्री सारंग ने गंगाजल वितरण के लिए विशेष रथों का पूजन-अर्चन कर भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। मंत्री सारंग ने वार्ड-69 के अशोका गार्डन, वार्ड-37 में द्वारका नगर एवं वार्ड-76 में पहुंचे। अभियान के अंतर्गत नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में घर-घर गंगाजल वितरण किया गया, ताकि जो श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा सके, वे भी इस पवित्र जल का लाभ उठा सकें।

महाकुंभ सनातन आस्था का महापर्व मंत्री सारंग ने बताया, महाकुंभ हमारे सनातन धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र धार्मिक आयोजन है। जिसमें करोड़ों श्रद्धालु देश-विदेश से आकर पुण्यलाभ अर्जित करते हैं। इस महापर्व का महत्व अनादिकाल से स्थापित है। उन्होंने कहा, महाकुंभ के इस पावन अवसर पर प्रयागराज से टैंकर के माध्यम से गंगाजल मंगवाया गया है। विशेषकर उनके लिये जो प्रयागराज महाकुंभ जाने में असमर्थ हैं। इस जल को बोतलों में पैक कर घर-घर निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।

गंगाजल मिलने पर श्रद्धालु बोले

अशोका गार्डन निवासी आरती बिसेन ने बताया, महाकुंभ हम सभी की आस्था का महापर्व है, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से हम प्रयागराज जाने में असमर्थ थे, लेकिन अब हम घर पर ही महाकुंभ का पुण्य अर्जित कर सकेंगे।

बैंक कॉलोनी निवासी गायत्री चौबे ने कहा कि, महाकुंभ के पवित्र गंगाजल का घर-घर वितरित करना अति सराहनीय व अनूठी पहल है। कार्यक्रम में भोपाल महापौर मालती राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img