Saturday, August 15, 2026
22.1 C
Bhopal

सौरभ के साथ परिजन भी बन सकते हैं आरोपी

कोर्ट के आदेश के बाद 17 फरवरी तक की रिमांड पर लेकर आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों चेतन सिंह गौर व शरद जायसवाल से पूछताछ कर रही ईडी जल्दी ही इस मामले में सौरभ के परिजनों और रिश्तेदारों को भी आरोपी बना सकती है।

इस मामले में रिश्तेदारों पर सर्चिंग की कार्रवाई फिर हो सकती है। इसके साथ ही इनकी काली कमाई में शामिल कुछ नए नामों की सूची भी ईडी के अधिकारियों ने तैयार की है।

52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश के साथ मिली इनोवा कार के मामले में चेतन सिंह गौर द्वारा सारी जिम्मेदारी सौरभ शर्मा पर थोपने के बाद, ईडी ने तीनों से की गई पूछताछ में क्रॉस क्वेश्चन के जरिए अपने सवालों के जवाब निकालने की कोशिश की है।

इस बीच, जवाबों के आधार पर ईडी को पूरे मामले में सौरभ के परिजनों और रिश्तेदारों की मिलीभगत के सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर अब परिजनों और रिश्तेदारों को भी इस पूरे केस में आरोपी बनाया जा सकता है।

बताया जाता है कि बयानों के आधार पर ईडी ने सौरभ के जीजा के साथ अन्य परिजनों को इस मामले में फिर से जांच के दायरे में लिया है। माना जा रहा है कि ईडी जल्दी ही कुछ और लोगों के यहां सर्चिंग कर सकती है। इस मामले में सौरभ का जीजा विनय हासवानी भी अब जांच एजेंसी के निशाने पर आ गया है, क्योंकि जिस इनोवा कार में सोना और नकदी मिली थी, उसे स्क्वॉड कर मेंडोरी ले जाने का काम उसी ने किया था।

परिजनों की मिलीभगत की आशंका, इसलिए रिमांड के बीच सौरभ से मिलने नहीं दिया गया

ईडी को पूरे मामले में सौरभ के परिजनों की मिलीभगत की आशंका पहले से थी। इसी कारण कोर्ट में जब ईडी की रिमांड के दौरान उसके परिजनों की ओर से मुलाकात की अनुमति मांगी गई, तो ईडी के अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई थी।

ईडी के अधिवक्ता ने साफ किया कि अभी केस की जांच जारी है और इस पूरे मामले में आरोपियों के परिजनों को भी पीएमएलए एक्ट के तहत आरोपी बनाए जाने की संभावना है। ऐसे में इनकी मुलाकात से जांच पर असर पड़ सकता है। 18वें अपर जिला न्यायाधीश सचिन कुमार घोष ने ईडी अधिवक्ता की इस आपत्ति को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि परिजन नहीं मिल सकते, लेकिन अधिवक्ता तय समय के आधार पर मुलाकात कर सकते हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि अधिवक्ता भी पूरी रिमांड के दौरान साथ नहीं रह सकते।

सौरभ के वकील ने की मुलाकात, 17 फरवरी को पेश होंगे कोर्ट में

कोर्ट के आदेश के बाद सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने शुक्रवार को ईडी कार्यालय पहुंचकर सौरभ से मुलाकात की थी। ईडी स्टाफ की मौजूदगी में कार्यालय के रिसेप्शन में वकील पाराशर ने सौरभ से पूछताछ के बारे में जानकारी ली थी।

इसके साथ ही उन्होंने मामले से संबंधित अन्य जानकारी भी सौरभ से ली। सौरभ शर्मा और उसके साथियों चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल को ईडी सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। इसी दिन तीनों की ईडी रिमांड खत्म हो जाएगी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img