Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी से मिलने का टाइम मांगा

24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने भोपाल आएंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीएम के भोपाल दौरे के दौरान कांग्रेस विधायकों के साथ मुलाकात का समय मांगा है।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री के ओएसडी को लेटर लिखकर कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के लिए समय देने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और मप्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा के लिए टाइम मांगा है।

बीजेपी ने कहा- सिंघार को तरक्की रास नहीं आ रही

नेता प्रतिपक्ष के पत्र पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेष वाजपेई ने ट्‌वीट कर लिखा- उमंग सिंघार जी, मध्यप्रदेश की तरक्की आपको रास नहीं आ रही या फिर निवेश और विकास से जलन हो रही है? “ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में व्यवधान डालकर प्रधानमंत्री जी का समय व्यर्थ करना, प्रदेश की खुशियों पर ब्रेक लगाने की नाकाम कोशिश है।

GIS का पीएम करेंगे उद्घाटन

भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले सीएम मोहन यादव देश के 6 शहरों और दुनिया के तीन देशों इन्वेस्टर समिट कर चुके हैं।

जिसमें अब तक 4 लाख 17 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार को मिल चुका है। इस आयोजन को लेकर सीएम मोहन यादव कहते हैं ‘कभी-कभी भगवान मौका देता है और उसके हिसाब से अनुकूलता भी देता है। देश अभी दुनिया की 5वी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और तीसरी बनने वाला है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद।

पीएम मोदी मानते हैं कि लड़ाई से नहीं उद्योग से हम आगे बढ़ सकते हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता आज दुनिया के सबसे सक्षम देश के राष्ट्रपति से मिल रहा है। हमारे पीएम से डोनाल्ड ट्रंप सबसे पहले मुलाकात कर रहे हैं, ये सम्मान का विषय है।’

Hot this week

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

दफ्तर जा रहे पिता को ‘बाय-बाय’ करते समय बालकनी से गिरा दो साल का मासूम, मौत

भोपाल | मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित एपी...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

Topics

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img