Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर में नर्सरी स्कूल की टीचर से छेड़छाड़

इंदौर के रावजी बाजार इलाके के एक स्कूल में महिला टीचर के साथ एक मजदूर और उसके साथी ने छेड़छाड़ कर दी। महिला टीचर को डराया धमकाया गया। इस मामले में महिला टीचर ने यह बात अपने परिचित लोगों को बताई। दोनों मजदूरों की पिटाई कर मामले में भीड़ आरोपियों को थाने लेकर आ गई। यहां पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

एसीपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक-

वेदांत प्री नर्सरी स्कूल में एक फंक्शन के चलते मजदूरों को हायर किया गया था। इसमें विदिशा से मजदूर संदीप शर्मा भी यहां पर काम कर रहा था।

यहां पढ़ाने वाली महिला टीचर ने आरोप लगाया कि संदीप ने उनके साथ गलत हरकत कर छेड़छाड़ की। उसने उन्हें कमरे में बंद करने की धमकी दी।

बंधक बनाने की कोशिश की। हालांकि, एसीपी ने इस मामले में बंधक बनाने की बात से इनकार किया है। संदीप पर छेड़छाड़ और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

भीड़ ने आरोपी को पीटा टीचर के मामले में जब रहवासी ओर अन्य लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने मजदूर की पिटाई कर दी। शुक्रवार देर शाम यहां पर भीड़ पहुंची। जिसमें एएसपी मौके पर पहुंचे और सभी को समझाइश देकर मामले में FIR दर्ज करने की बात कही। मौके पर जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता और अन्य थाने का फोर्स भी पहुंचा था।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img