Thursday, May 7, 2026
27.1 C
Bhopal

फाइनेंसकर्मी युवती से रेप

इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने दोस्ती कर लिवइन में रखा। इसके बाद ज्यादती करते रहा। आरोपी ने शादी का झांसा दिया। लेकिन शादी नहीं की।

भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि फायनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने अंकित यादव निवासी छनेरा खंडवा के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक दोनों की 2 साल से दोस्ती है। 14 मई 2023 से पीड़िता और अंकित इंदौर में लिवइन में रह रहे थे। इस दौरान अंकित ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। झूठ बोलकर उसने कई बार रेप किया। दिसंबर में वह दीदी के घर थी। तब 30 दिसबंर की रात 10 बजे अंकित वहां मिलने पहुंचा। वहां उसने पीड़िता का मोबाइल मांगा और फोन से सारे फोटो, वीडियो और चैट डिलीट कर दी।

शादी नहीं करने और दोबारा कॉल नहीं करने की धमकी दी। बाद में अंकित ने पीड़िता को सोशल मीडिया और कॉल पर भी ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद छात्रा ने थाने में आकर केस दर्ज कराया।

पीएससी की स्टूडेंट को किया परेशान

भंवरकुआ में एक अन्य मामले में पीएससी की छात्रा को परेशान कर ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल टाइम में साथ में पढाई करते थे। बाद में आगे की पढ़ाई को लेकर छात्रा ने बात बंद की और इंदौर आ गई। दोनों के बीच कभी-कभी बात हुआ करती थी। लेकिन आरोपी रोजाना छात्रा को बात करने के नाम पर परेशान करने लगा।

18 फरवरी को वह कांच मंदिर के पास मिला और बात करने की कोशिश की। इसके बाद गुरुवार रात को वह रूम पर आया और भाई व दोस्तों के साथ मारपीट की। जिसके बाद छात्रा ने थाने में आकर केस दर्ज कराया।

Hot this week

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

Topics

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img