Friday, February 27, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल में टूर से लौटे टैक्सी ड्राइवर ने किया सुसाइड

भोपाल के कजलीखेड़ा में प्राइवेट कॉलेज के पास आज सुबह 5:30 बजे टैक्सी चालक ने डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह टूर पर जबलपुर गया था, वहां से लौटते ही यह कदम उठाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

मधुर जाटव (22) पुत्र रामबाबू जाटव कजलीखेड़ा कोलार में रहता था। एक प्राइवेट ट्रैवल्स की कार चलाता था। उसके पिता ने बताया कि बेटा दो दिन पहले जबलपुर गया था। सवारी छोड़ने का बोलकर निकला था। शुक्रवार रात नौ बजे पिता से उसकी कॉल पर बात हुई थी। तब उसने सामान्य बात की, किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया।

ट्रैवल्स मालिक ने कॉल पर मौत की सूचना दी

पिता रामबाबू ने बताया कि सुबह 5:30 बजे ट्रैवल्स के मालिक को पुलिस ने बेटे द्वारा आग लगाकर खुदकुशी की सूचना दी। जिसके बाद ट्रैवल्स के मालिक ने मुझे कॉल कर मामले की जानकारी दी। बेटे ने खुदकुशी क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

8 महीने पहले हुई थी शादी

मधुर की शादी आठ महीने पहले हुई थी। तब वह मंत्रालय के एक अधिकारी की कार चलाता था। पत्नी से उसकी अच्छी बनती थी, परिजनों ने किसी तरह के पारिवारिक विवाद की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। रिश्तेदारों का कहना है कि सफर के दौरान ही उसके साथ कुछ गलत हुआ है, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

Hot this week

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

Topics

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img