Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

शादी में हर्ष फायर करने वाले 4 युवक गिरफ्तार

डबरा के चीनौर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायर करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 14 फरवरी को ग्राम छीमक के खैनवार मैरिज गार्डन में हुए विवाह समारोह में कुछ युवकों ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पपेंद्र रावत और शैलेंद्र रावत निवासी ग्राम अरूसी, लालसिंह निवासी ग्राम नोनारी और विजेंद्र रावत निवासी ग्राम बनियानी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जब्त किए हथियार

पुलिस ने आरोपियों से हथियार जब्त कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने इन सभी के शस्त्र लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेज दिया है।

दरअसल, जिला प्रशासन ने वैवाहिक कार्यक्रमों में अनहोनी की आशंका को देखते हुए हर्ष फायर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। पहले भी कई मांगलिक कार्यक्रमों में हर्ष फायर से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img