Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

घर में आग, गृहस्थी का सामान बचाने में झुलसे बुजुर्ग

भोपाल के करोंद इलाके स्थित एक घर में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक्टिवा, साइकिल समेत गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं, एक बुजुर्ग भी झुलस गए। वे सामान को आग से बचा रहे थे।

आग सुबह साढ़े 8 बजे चूल्हे पर पानी गर्म करते समय लगी, जो करीब एक घंटे में काबू आ सकी। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया, 68 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमनारायण हाड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। करोंद स्थित हाउसिंग पार्क कॉलोनी में वे घर में अकेले ही रहते हैं। सुबह वे चूल्हे पर पानी गर्म कर रहे थे। तभी पास में खड़ी एक्टिवा में आग लग गई और देखते ही देखते घर में फैल गई।

सामान न जले, इसलिए बचाने में झुलस गए आग लगते ही उसे बुझाने के लिए बुजुर्ग प्रेमनारायण हाड़ा दौड़ पड़े। इसी दौरान उनके मुंह, हाथ-पैर झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कुछ ही देर में घर का सामान जलकर राख हो गया घर में आग लगने की जानकारी मिलने पर कबाड़खाना फायर स्टेशन से दमकलें और निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग से सामान राख हो गया था।

ये सामान जल गया एक्टिवा, साइकिल, सोफा, कपड़े, पलंग समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। घर में आग लगता देख बुजुर्ग मायूस हो गए। निशातपुरा थाने के एएसआई हरिशंकर प्रजापति और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जैन ने मुआयना किया।

तस्वीरों में देखें घटनाक्रम

Hot this week

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img