Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

पत्नी से बात करने की बात को लेकर हुआ विवाद

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पत्नी से बात करने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज की। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

राऊ पुलिस के मुताबिक, अनिल पिता धुंदर सिंह सिसौदिया की शिकायत पर सूरज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए सिलिकॉन आया था, तभी रास्ते में सूरज और उसका साथी आ गए।

सूरज ने अनिल से कहा, “तू मेरी पत्नी से क्यों बात करता है?” जब अनिल ने इसका विरोध किया, तो सूरज और उसके साथी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर सूरज ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे अनिल के सिर और बाएं कान पर चोट आई।

सूरज ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, सूरज की शिकायत पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। सूरज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मोहल्ले में अनिल को अपनी पत्नी के साथ देखा। जब उसने अनिल से पूछा कि “तू मेरी पत्नी को कहां लेकर जा रहा है?”, तो अनिल ने जवाब दिया, “तू अपनी पत्नी से बात कर।”

इसके बाद अनिल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनिल ने लकड़ी से मारपीट की, जिससे सूरज के हाथ और कान पर चोट आई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img