Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

कांग्रेस नेता बोली-प्रदेश महासचिव ने रात बिताने की डिमांड की

ग्वालियर में कांग्रेस की महिला नेता ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उसने आरोप लगाया कि प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की ओर से पार्षद के टिकट के लिए 10 लाख रुपए मांगे गए, साथ ही एक रात बिताने की शर्त रखी गई।

महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका कहना है कि शर्मा के करीबी पार्षद विकास जैन ने ये डिमांड उसके सामने रखी थी। मांग पूरी न करने पर टिकट भी नहीं दिया गया।

महिला बोली- सामाजिक रूप से बदनाम कर रहे महिला ने पार्टी के लेटर पैड पर अपनी बात लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर वह एसपी कार्यालय में आत्मदाह कर लेगी। उसका आरोप है कि अब सुनील शर्मा अपने लोगों के जरिए उसे सामाजिक रूप से बदनाम कर रहे हैं।

शर्मा बोले- साजिश के तहत लगाए गए आरोप दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ये राजनीतिक द्वेष के कारण साजिश के तहत लगाए गए आरोप हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img