Thursday, November 12, 2026
24.1 C
Bhopal

बे-सहारों का सहारा बनी टीम कौमी खिदमतगार

रमजान के पवित्र महीने में जहां लोग इबादत और ईद की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं टीम कौमी खिदमतगार, भोपाल जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई है। हाजी मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में यह टीम न सिर्फ गरीबों को राशन और रोज़गार से जोड़ने का काम कर रही है, बल्कि ईद के त्योहार पर जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को नए कपड़े, जूते-चप्पल और अन्य आवश्यक सामान वितरित करने की तैयारी में भी जुट गई है।

ईद की खुशियों में जरूरतमंदों को भी किया जाएगा शामिल

टीम कौमी खिदमतगार हर साल की तरह इस बार भी कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा गरीब और बे-सहारा बच्चों, विधवाओं और जरूरतमंद परिवारों को ईद की खुशियों में शामिल किया जाए। हाजी इमरान का कहना है कि रमजान सिर्फ इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि दूसरों की मदद करने और नेकी कमाने का भी समय है। इस दौरान की गई हर नेकी का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है, इसलिए टीम पूरी निष्ठा से गरीबों की सेवा में लगी है।

रोज़गार से जोड़ने की पहल भी जारी

टीम रमजान की शुरुआत से ही जरूरतमंदों को राशन किट बांटने और बेरोजगारों को स्वरोज़गार से जोड़ने के प्रयास कर रही है। इस पहल के तहत कई पुरुषों और महिलाओं को छोटे स्तर पर काम दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाया गया है, ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img