Monday, August 31, 2026
24.1 C
Bhopal

नेताओं को हर 5 साल में देनी होती परीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशिक्षण, पढ़ाई के बाद की वह प्रक्रिया है जो व्यक्ति को जिम्मेदार पदों के लिए तैयार करती है। उन्होंने कहा— ‘बड़े पदों पर बैठने के बाद अपने ही करीबियों का भाव बदल जाता है। शिक्षण व्यक्ति को गढ़ता है, जबकि प्रशिक्षण व्यक्तित्व को निखारता है।’

मुख्यमंत्री रविवार को प्रशासन अकादमी में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए शुरू हुए आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा— ‘हम राजनेता हैं, तो हमें हर पांच साल में परीक्षा देनी होती है, लेकिन राज्य सेवा में चयनित युवाओं को यह सौभाग्य मिला है कि अब उन्हें तीस से पैंतीस वर्षों तक किसी परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा।’

आपने जो परीक्षा अभी तक दी है, वही काफी है। अब इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं।

‘जल से बर्फ बने हैं, फिर जल में ही घुलना है’

सीएम यादव ने गीता के उदाहरण देते हुए कहा कि अफसरों को जल से बर्फ बनने का मौका मिला है, लेकिन अंततः उन्हें फिर जल बनना है, यानी विनम्रता और लचीलापन बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा— ‘हमें क्या करना है, हमारा उद्देश्य क्या है, यह स्पष्ट होना चाहिए। पहले खुद को जानें, तभी असली पहचान बनती है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आउट ऑफ द बॉक्स” सोचें और जनहित में उसका क्रियान्वयन करें। आपको जो अधिकार मिले हैं, वे मेहनत का अवसर भी लेकर आए हैं। भारतीय समाज एक सुसंस्कृत और आत्मनियंत्रित समाज है। अधिकारी इन शक्तियों का उपयोग सेवा-भाव और परिष्कृत दृष्टिकोण से करें।’

‘राम ने तप किया, तभी राजा बने’ – संजय दुबे

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण सिर्फ शैक्षणिक नहीं, व्यावहारिक दृष्टि से भी दिशा देता है। उन्होंने कहा— ‘भगवान राम ने जब तप किया, तभी वे राजा बने। इसी तरह आप सभी अधिकारी आम नागरिक की सेवा के लिए चयनित हुए हैं। जनसेवा का यह मौका तपस्या के समान है।’

83 अफसरों का प्रशिक्षण शुरू, 7 सप्ताह तक चलेगा कार्यक्रम

बता दें राज्य सेवा परीtक्षा 2020 और 2021 बैच के 83 चयनित अधिकारियों— उप जिला अध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक और नायब तहसीलदारों— का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण रविवार से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 7 अप्रैल से 23 मई 2025 तक प्रशासन अकादमी, भोपाल में चलेगा।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img