Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

सीएम की तस्वीर के साथ शराब खुलने का विरोध

भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने के विरोध में सोमवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। आठवें दिन रहवासियों ने सीएम डॉ. मोहन यादव की तस्वीर के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली। एक दिन पहले वे आबकारी विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल चुके हैं। मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर अफसरों से गुहार लगाएंगे।

जिस जगह पर दुकान खुल रही है, ठीक उसके सामने ही लोगों ने यज्ञ किया। कई लोगों के हाथों में सीएम की तस्वीर भी थी। ताकि, आबकारी विभाग दुकान को अन्य जगह शिफ्ट कर दें। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

2 तस्वीरों में देखिये प्रदर्शन…

कल जनसुनवाई में फिर जाएंगे प्रदर्शन कर रहे जीतू मरोठिया ने बताया कि कॉलोनी के लोग पिछली 3 जनसुनवाई में शराब दुकान को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। मंगलवार को फिर से अफसरों के पास पहुंचेंगे और गुहार लगाएंगे।

उनका कहना था कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। इसके चलते अब उन्होंने सुंदरकांड, धरना प्रदर्शन शुरू किया।

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img