Tuesday, July 14, 2026
28.4 C
Bhopal

थाने में शिकायत की धमकी से घबराए युवक का सुसाइड

भोपाल में एक युवक ने थाने में शिकायत की धमकी से घबराकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना दो दिन पुरानी सोमवार की है। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कटारा हिल्स पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय योगेन्द्र पाठक दुर्गेश विहार कॉलोनी में रहता था। दो दिन पहले वह अटलांटिस कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचा था। यहां पर उसने कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में शिकायत से घबराकर सुसाइड का खुलासा

कटारा हिल्स पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि योगेन्द्र और उसका एक साथी एक साथ काम करते थे। पार्टनर ने उन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए अयोध्या नगर थाने में शिकायत की थी। इसी शिकायत के बाद वह तनाव में रहने लगा था। माना जा रहा है कि इसी तनाव के कारण उसने खुदकुशी कर ली। वह मूलत: कटनी का रहने वाला है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को कटनी लेकर रवाना हो गए हैं।

टीआई बोले लिखित शिकायत नहीं मिली

अयोध्या नगर थाने के टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। हालांकि यह बात संज्ञान में आई है कि योगेंद्र और एक अन्य व्यक्ति ने पार्टनरशिप में इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फर्म शुरू की थी। धंधे में नुकसान हो रहा था, इसी के साथ योगेंद्र ने फर्म को नियम विरुद्ध तरीके से अपने नाम करा लिया था। पार्टनर ने इस मामले की शिकायत थाने में करने की धमकी दी थी। दोनों पक्ष एक बार थाने भी आए लेकिन एक अन्य व्यक्ति की मध्यस्थता के बाद वह विवाद बाहर सुलझाने की बात कहकर चले गए थे।

Hot this week

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

Topics

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img