Saturday, August 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में बी.कॉम छात्रा ने फांसी लगाई, मौत

भोपाल की रिसालदार कॉलोनी में रहने वाली बी.कॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को स्टोर रूम से बरामद किया गया था। घटना मंगलवार की रात की है। बुधवार की दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

गौतम नगर पुलिस के मुताबिक निशा कुशवाह (19) पुत्री स्वर्गीय विजय कुशवाह निवासी रिसालदार कॉलोनी छोला सरकारी कॉलेज से बी.कॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इसी के साथ वह एक सीए के ऑफिस में बतौर रिसेप्शनिस्ट जॉब करती थी। मंगलवार की रात मां काम में व्यस्त थीं। भाई काम पर गया हुआ था। मां जब खाने के लिए बेटी को बुलाने पहुंची तो वह रूम में नहीं थी। आवाजें देने पर उसने जवाब नहीं दिया।

स्टोर रूम में मां ने देखा शव

तब मां स्टोर रूम पहुंची, यहां उन्होंने बेटी को साड़ी के बने फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद में पड़ोसियों को शोर मचाकर बुलाया। बॉडी उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Hot this week

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, खाद्य विभाग में शिकायत

​इंदौर के सी-21 मॉल के पीछे स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट...

Topics

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img