Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

एमपी के पूर्व डीजीपी को केयर टेकर ने पीटा

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एमपी के पूर्व डीजीपी एचएम जोशी (99) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप केयर टेकर रफीक खान पर है। जोशी के परिवार ने रफीक को एक एजेंसी के जरिए हायर कियाथा।

पुलिस ने एचएम जोशी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जोशी की ओर से एक लिखित आवेदन हबीबगंज पुलिस को दिया गया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी रफीक डरा-धमकाकर पैसे ऐंठना चाहता था। जोशी केयरटेकर रफीक को हर महीने 18 से 20 हजार रुपए सैलरी भी देते थे।

बता दें कि एचएम जोशी करप्शन मामले में बर्खास्त आईएएस अरविंद जोशी के पिता और टीनू जोशी के ससुर हैं। 2022 में अरविंद जोशी का निधन हो चुका है।

कुक को देखकर आरोपी ने गला छोड़ा

पूर्व डीजीपी के साथ मारपीट की यह घटना बुधवार की है। आरोपी उनका गला दबाकर धमका रहा था। संयोग से खाना बनाने वाली गीता उसी समय घर पहुंची। गीता को देखकर रफीक ने कदम पीछे खींच लिए।

80 के दशक में डीजीपी रहे चुके हैं जोशी एचएम जोशी 1948 बैच के रिटायर्ड आईपीएस हैं। 80 के दशक में वे मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे चुके हैं। टीआई संजीव चौकसे ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल जोशी की ओर से केवल आवेदन दिया गया है। आरोपी को बुलाकर पूछताछ करेंगे।

कीमती मूर्ति और कैश चोरी कर चुका है आरोपी

पूर्व डीजीपी ने अपने शिकायती आवेदन में लिखा है कि आरोपी की करतूत सामने आने पर उन्होंने घर का बाकी सामान चेक किया। पाया कि एक कीमती धातु की बनी गणेश जी की मूर्ति और एक अन्य मूर्ति घर से गायब है। उनके पास रखे कैश 10 हजार रुपए में से 500 सौ का एक नोट गायब था, जिसे आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है।

पड़ोस में ही रहता है छोटे भाई का परिवार एचएम जोशी के भतीजे सीए विनोद जोशी ने बताया कि आरोपी की करतूत सामने आने पर जब उसे हायर कराने वाली कंपनी के ऑनर को कॉल किया तो उन्होंने प्रॉपर रिस्पॉन्ड नहीं किया। ताऊ एचएम जोशी ने उसके खिलाफ केस दर्ज न कराते हुए शिकायती आवेदन दिया है। इस उम्र में वह कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं काटना चाहते।

हम पड़ोस में ही रहते हैं, हमारा संयुक्त परिवार है। विनोद ने कहा-

आरोपी ने मौका पाकर अकेलेपन का फायदा उठाना चाहा था। हालांकि वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।

करप्शन केस में जेल जा चुके हैं IAS बेटा-बहू एचएम जोशी भ्रष्टाचार के मामले में लंबे समय तक जेल में रहने वाली बर्खास्त आईएएस टीनू जोशी के ससुर हैं। एचएम जोशी के बड़े बेटे और आईएए अरविंद जोशी का 2022 में निधन हो चुका है। एचएम जोशी के छोटे बेटे राजीव जोशी उनके साथ रहते हैं।

दोपहर के वक्त आमतौर पर परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर होते हैं। इस समय घर सुनसान रहता है। नौकर भी सर्वेंट क्वॉर्टर में होते हैं। इसी का फायदा उठाकर रफीक ने पूर्व डीजीपी के साथ बदसलूकी कर रकम ऐंठनी चाही।

IAS बेटा-बहू के घर 2010 में पड़ा था छापा आयकर विभाग ने साल 2010 में एचएम जोशी के आईएएस बेटे-बहू अरविंद-टीनू जोशी के यहां छापा मारा था। तब 3 करोड़ से ज्यादा कैश मिला था। जांच में खुलासा हुआ था कि जोशी दंपती ने अवैध रूप से 41 करोड़ की संपत्ति बनाई है, जो उनकी नौकरी से हुई कमाई से तीन हजार गुना से ज्यादा है।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

Topics

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img