Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में रेल ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग लग गई। गुरुवार दोपहर में आग लगी, जिसे दमकलों की मदद से बुझाया जा सका। जिस जगह आग लगी, उससे करीब 100 फीट की दूरी पर ही ट्रेन खड़ी थी। इधर, दाना पानी इलाके में भी आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। यहां ट्रांसफॉर्मर में आग लगी थी।

आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कोई जलती हुई वस्तु फेंकने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड अगर समय पर नहीं पहुंचती तो आग ज्यादा फैल सकती थी।

आग से पौधे झुलसे आग लगने की वजह से ट्रैक किनारे सैकड़ों पौधे झुलस गए। कई पेड़ तो पूरी तरह से जल गए। बता दें कि पिछले साल ही रेलवे ने रेल ट्रैक और गौतम नगर की मेन रोड किनारे बाउंड्री वॉल बनवाई थी। पिछले साल भी यहां पर आग लगी थी।

तस्वीरों में देखिए आग…

मुख्य रेल ट्रैक शहर के गौतम नगर, रचना नगर से गुजरा यह मैन रेलवे ट्रैक है। जिस जगह आग लगी, वह भोपाल रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच है।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

Topics

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img