Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में दूसरे दिन भी क्लिनिक की जांच

भोपाल के क्लिनिक की लगातार दूसरे दिन जांच की गई। कार्रवाई के डर से कई क्लिनिक पर तो डाले लग गए। 4 क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद कर दिया। इससे पहले इन्हें नोटिस थमाए गए थे।

शनिवार को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रितेश रावत, सब डिविजनल मेडिकल ऑफिसर डॉ. अश्विन भंबल एवं डॉ. अभिषेक सेन टीम के साथ अशोका गार्डन स्थित गुप्ता क्लिनिक एवं प्लेटिनम प्लाजा स्थित शुद्धि क्लीनिक पर जांच के लिए पहुंचे।

हालांकि, कार्रवाई के डर से संचालकों ने क्लिनिक बंद रखें। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शुद्धि क्लिनिक के कहीं अन्य स्थान पर संचालित होने की भी जांच की जा रही है। जांच दलों को ऐसी ही स्थित कई अन्य स्थानों पर भी मिली।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। बिना अनुमति चल रहे चिकित्सा संस्थानों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। रजिस्टर्ड चिकित्सा व्यवसायी, पैथी के उल्लंघन आदि मानकों को भी देखा जा रहा है।

टीम यह देख रही सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने बताया, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, मप्र उपचार्य गृह एवं रूजोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम , गुमास्ता लाइसेंस की जांच की। कार्रवाई के डर से कई संचालकों ने अपने क्लीनिक्स बंद रखें। इन क्लीनिक्स पर विभाग की टीम नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img