Wednesday, September 2, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक की संदिग्ध मौत:पत्नी का दावा कुत्ते के काटने से गई पति की जान

भोपाल में इनसानियत को शर्मसार करने वाली वाली घटना सामने आई है। एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने दावा किया कि पति की मौत कुत्ते के काटने से हुई है। कई घंटे तक महिला मासूम बच्चों के साथ पति के शव के पास बैठी रही। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

तब शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कोहेफिजा पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया। घटना सिंगारचोली ब्रिज के नीचे की है। यहां कई मजदूर परिवार झुग्गी बनाकर रहते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट में हो सकेगा।

पुलिस ने बताया कि बबलू राणा पुत्र किशोरी राणा(32) मूल रूप से सागर का रहने वाला था। एक साल पहले पत्नी बच्चों के साथ भोपाल आया था। प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों एक कुत्ते ने पति को काट लिया था।

तब से ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। अजीब-अजीब आवाजें निकालने लगे थे। शनिवार की रात को उनके मुंह से फैन निकलने लगा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पत्नी के डिटेल बयान रविवार को दर्ज किए जाएंगे।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img