Monday, April 13, 2026
32 C
Bhopal

होटल स्मार्ट हवेली इन में पकड़ाया सेक्स रैकेट

ग्वालियर के सिटी सेंटर में होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ाया है। पुलिस ने शनिवार रात 2:22 बजे दबिश दी तो होटल के दो रूम में दो युवकों के साथ दो कॉल गर्ल आपत्तिजनक हालत में मिलीं। जब पुलिस ने होटल के अन्य रूम की तलाशी ली तो एक अन्य रूम में पांच लड़कियां बैठी मिली हैं। जबकि एक लड़की होटल पर रिसेप्शनिस्ट का काम संभाल रही थी।

होटल से 8 युवतियां, दो कस्टमर सहित 3 अन्य युवक मिले हैं। ये युवतियां चंडीगढ़, पंजाब, मेरठ, दार्जिलिंग, कोलकाता, पश्चिम बंगाल की हैं। सभी की उम्र 20 से 23 साल के बीच है। जिन्हें देह व्यापार के लिए यहां लाया गया था। पुलिस ने नेपाल की लड़की, होटल मैनेजर और दो कस्टमर को गिरफ्तार कर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि शेष 7 लड़कियों को निगरानी में लिया है।

पुलिसकर्मी को कस्टमर बनाकर भेजा ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर कैलाश विहार में होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस है। यहां काफी समय से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। जिस पर पुलिस कुछ दिन से इनपुट जुटाने में लगी थी। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने रेड की प्लानिंग की। सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान ने इंस्पेक्टर प्रीति भार्गव, इंस्पेक्टर महिला थाना दीप्ति तोमर को दबिश की जिम्मेदारी सौंपी।

रात 2.22 बजे प्रधान आरक्षक मानसिंह को कस्टमर बनाकर होटल में भेजा गया। जैसे ही कस्टमर होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा तो वहां बैठी युवती ने उससे आने का कारण पूछा। कस्टमर बने पुलिसकर्मी ने धीमी आवाज में माल मांगा। इसके बाद उसे एक घंटे का 1000 रुपए चार्ज लेकर लड़कियां दिखाई गईं।

कस्टमर ने 500-500 रुपए के दो नोट रिसेप्शन पर जमा किए और बुकिंग ले ली। इसके बाद उसने बाहर तैनात पुलिस टीम को इशारा कर दिया। जिस पर महिला इंस्पेक्टर प्रीति भार्गव, दीप्ति तोमर ने अपनी टीम के साथ दबिश दी।

दो रूम में आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक-युवती

जब पुलिस ने होटल स्मार्ट हवेली इन में दबिश दी तो दाे रूम में दो युवक, दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया। एक युवती चंडीगढ़ तो दूसरी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल की थी। इसके बाद जब पुलिस आगे के एक रूम में पहुंची तो वहां सजी-धजी पांच युवतियां बैठी मिलीं, जो कस्टमर के आने का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने इन सभी सातों लड़कियों को अपनी निगरानी में लिया है।

होटल की रिसेप्शनिस्ट करती थी डील पुलिस को होटल के रिसेप्शन पर नेपाल निवासी अनीता सुनार बैठी मिली थी। यही सेक्स रैकेट को संचालित कर रही थी। होटल में आने वाले कस्टमर से डील यही करती थी। जब पुलिस का कस्टमर होटल में पहुंचा तो अनीता ने ही उससे डील की थी। उससे 1000 रुपए में एक घंटे रूम के अंदर जाने के लिए कहा था। पुलिस ने अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियों को दिल्ली से एजेंट के जरिए बुलाने वाली यही युवती है।

होटल से ये लोग पकड़े गए

पुलिस ने होटल से रिसेप्शनिस्ट अनीता सुनार निवासी नेपाल, कस्टमर नितिन उर्फ नीरज वर्मा निवासी न्यू विवेक नगर गोला का मंदिर, सौरभ वर्मा निवासी इंद्रमणि नगर मेला ग्राउंड और होटल कर्मचारी दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक्शन लिया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग कमरों से मिलीं 7 युवतियों को निगरानी में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली से एजेंट के जरिए आती थीं लड़कियां

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवतियों में दो चंडीगढ़ पंजाब, दो युवती मेरठ उत्तर प्रदेश, तीन लड़कियां पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी व कोलकाता की हैं, जबकि नेपाल की युवती रैकेट चला रही थी। इन युवतियों को होटल वालों ने दिल्ली में एक एजेंट के जरिए बुक कर यहां बुलाया था।

एक हजार से 1500 रुपए में होती थी डील पुलिस पूछताछ में पता लगा है कि होटल वाले एक कस्टमर से 1000 से 1500 रुपए वसूल करते थे। लड़की को इसका आधा पैसा मिलता था और आधे रुपए सेक्स रैकेट की सरगना सुनीता सुनार रखती थी। अब पुलिस पूछताछ कर रही है कि इन युवतियों को इसमें से कितना पैसा मिलता है।

सीएसपी हिना खान ने बताया,

होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस में देह व्यापार चलता मिला है। यहां से दो कस्टमर, संचालक नेपाल की युवती सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शेष सात युवतियों से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img