Thursday, April 23, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल में चांटे का बदला लेने युवक की बाइक जलाई

भोपाल के टीला जमालपुरा नगर निगम कॉलोनी में रहने वाले युवक की बाइक को तीन बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। जिस युवक की बाइक को जलाया गया, पूर्व में उसने आरोपियों में से एक को चांटा मारा था। इसी का बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फिलहाल फरार है। गिरफ्तार आरोपियों का बुधवार की दोपहर को जुलूस निकाला गया। घटना मंगलवार की देर रात की है।

टीआई डीपी सिंह के मुताबिक फराज खान (32) नगर निगम कॉलोनी में रहता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी साहिल हनुमानगंज थाने का निगरानी बदमाश है। उसके साथी शब्बर और औबेज भी बदमाश हैं। तीनों मंगलवार की रात को उसके घर आए।

आरोपियों ने बाहर बुलाने के बाद शराब पिलाने के लिए 500 रुपए की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने उसके दो पहिया वाहन में आग लगा दी। इसके बाद फराज से मारपीट कर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की तलाश की गई। शब्बर और औबेज को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

जांच में पुराने विवाद का हुआ खुलासा

पुलिस की जांच में सामने आया कि फराज भी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पूर्व में फराज ने साहिल को विवाद के बाद चांटा मार दिया था। तब से ही दोनों पक्षों में इलाके में वर्चस्व को लेकर विवाद है। पुरानी रंजिश का बदला लेने आरोपियों ने फराज से मारपीट के बाद उसके वाहन में आग लगाई है।

Hot this week

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

इंदौर: वीडियो कॉल नहीं उठाने पर युवती ने दी जान, आखिरी मैसेज में लिखा- ‘अब तुम खुश रहना’

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में बुधवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

Topics

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img