Saturday, September 5, 2026
23.1 C
Bhopal

शादी रूकवाने पहुंची युवती:प्रेमी पर ही दुष्कर्म करने का आरोप; बोली- 3 लाख ठगे, दूसरी से कर रहा शादी

रीवा में प्रेमी की शादी से दो दिन पहले एक प्रेमिका प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग लेकर बुधवार शाम एसपी कार्यालय पहुंची। युवती को महिला थाने भेजा गया। उसका आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया, रुपए लिए और दुष्कर्म किया। वह किसी और से शादी करने जा रहा है, उसने जो रुपए लिए वह भी वापस नहीं कर रहा।

पीड़िता ने का बताया कि शिवम बुनकर नाम के एक युवक ने मेरी एक महिला मित्र के जरिए मुझसे दोस्ती की। पहले तो फोन पर हमारी बातें शुरू हुई फिर धीरे-धीरे मुलाकात का दौर शुरू हो गया। युवक ने मुझसे शादी का वादा किया। मैं उसे अपना सब कुछ मान बैठी। उसने मुझसे कहा कि मुझे पैसे की जरूरत है। मैंने उसे अपने होने वाला पति मानकर अपने घर से कुल 3 लाख रुपए दे दिए। वह मुझे समान थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रपति नगर बुलाता रहा। जहां एक किराए के कमरे में उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया।

18 अप्रैल को होनी है शादी

कुछ दिनों पहले मुझे पता चला कि यह 18 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। मैंने उससे बात करनी चाहिए तो बात करने के लिए राजी नहीं हुआ। उसने मेरा शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। अब न तो वह मेरे पैसे वापस कर रहा है और न ही मुझसे शादी करने के लिए राजी है। मैं चाहती हूं कि किसी तरह उसकी शादी रोकी जाए।

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि युवती ने शिकायत की है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब वो किसी और से शादी कर रहा है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। मामले में युवती के कथन लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img