Sunday, April 26, 2026
40.1 C
Bhopal

भोपाल में टैक्सी ड्राइवर को सरेराह किया अगवा

भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में शराब तस्करी से इनकार करने पर चार युवकों द्वारा एक टैक्सी ड्राइवर को अगवा कर बंधक बनाने और बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। पुलिस ने इस गंभीर वारदात में सिर्फ साधारण मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

फरियादी देवेंद्र लोधी (33), निवासी रोहित नगर फेस-2, टैक्सी चालक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह आकृति ईको सिटी के पास पैदल घर लौट रहे थे। तभी तरुण पारछे नामक युवक तीन अन्य साथियों के साथ वहां आया। देवेंद्र का तरुण से पुराना विवाद है।

आरोप है कि चारों ने गालियां देते हुए मारपीट की और जबरन एक बाइक पर बैठाकर पंचशील नगर स्थित एक कमरे में ले गए। वहां शराब तस्करी में शामिल होने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर आरोपियों ने बेहोश होने तक पीटा। पीड़ित ने बताया कि उसके ऊपर पेशाब भी किया गया और होश में आने पर धमकी दी गई कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

पहले टीटी नगर थाने में पहुंचा था

देवेंद्र ने बताया कि मैं आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पहले टीटी नगर थाने पहुंचा था। वहां पुलिस ने शिकायत सुनने के बाद बताया कि जहां से तुम्हे उठाया गया, एफआईआर वहीं दर्ज होगी। इसके बाद में शाहपुरा थाने पहुंचा, जहां मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने साधारण मारपीट का केस दर्ज किया।

फरियादी के बताए घटनाक्रम अनुसार शिकायत दर्ज की

शाहपुरा थाने के टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी के बताए अनुसार एफआईआर दर्ज की है। देवेंद्र के खिलाफ भी पूर्व में केस दर्ज हैं। पुरानी रंजिश को लेकर पूरा विवाद है।

Hot this week

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

Topics

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img