Saturday, September 5, 2026
22.1 C
Bhopal

9 महीने के बच्चे का अपहरण

इंदौर में 9 माह के बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चा जब घर में नहीं दिखा तो परिजन ने तलाश शुरू की। बच्चे के पिता संतोष सेन ने फौरन पुलिस को बच्चे के गुम होने की सूचना दी। घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में गुरुवार सुबह की है।

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो एक अज्ञात महिला 9 माह के नकुल को उठाकर ले जाती हुए नजर आई। घटना के समय बच्चा कमरे में था। मां घर के काम में लगी थी और बड़ा भाई मोबाइल चला रहा था।

इसी दौरान आरोपी महिला ने घर में झांका। उसे केवल बच्चे दिखाई दिए। मौका पाकर वह चुपचाप बच्चे को लेकर निकल गई। कुछ देर बाद बच्चे के बड़े भाई ने मां से कहा- मां…भय्यू को ले गई। मां बाहर आई तो बच्चा गायब था।

घबराए परिजन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, चार टीमें गठित की गई थी। महिला बच्चे को लेकर पीसी सेठी अस्पताल तक पहुंच गई थी। यहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर बबीता उर्फ भूरी चौरसिया नाम की महिला को हिरासत में लिया।

आरोपी बबीता बच्चे को चुराने के बाद खुद के और उसके कपड़े बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश कर रही थी। बबीता का पति दीपक फ्रूट्स का काम करता है। इनके तीन बच्चे हैं। वहीं, सास चमको अपने दो बेटों के साथ रहती है।

पास की गली से बच्चा बरामद सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आसपास के लोगों ने महिला को पहचान लिया। आरोपी बबीता भी गौरी नगर की रहने वाली है। पूछताछ के लिए उसे थाने ले जाया गया है। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने बच्चे का अपहरण क्यों किया। बच्चे के घर के चार गली बाद उसका मकान है।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img