Sunday, September 6, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया था पत्रकारों पर हमला:पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाला

भोपाल में रविवार को हुए दो पत्रकारों पर हमले के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। मिसरोद थाने के प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों में अजय, रूपेश, राहुल और राजेंद्र वर्मा का नाम सामने आया है। ये सभी बागसेवनिया इलाके के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने गिरफ्तार कर इन अपराधियों का जुलूस निकाला है।

रविवार देर रात को रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था। तब घायल विशेष कुमार ने बताया था कि वह अपने साथी विजय के साथ बाइक से लौट रहे थे, तभी नर्मदापुरम रोड पर पहले से घात लगाए बैठे 10 से 12 युवकों ने उनकी बाइक के सामने अचानक अपनी बाइक अड़ा दी। जिससे उन्हें अचानक ब्रेक लगाना पड़ा और वे गिरते-गिरते बचे थे।

जब वे साइड से निकलने की कोशिश करने लगे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। विशेष ने बताया था कि एक युवक ने अचानक उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जबकि साथी विजय पर डंडे से हमला किया गया। हमलावरों ने दोनों को बाइक से खींचकर नीचे गिराया और बेरहमी से पीटा। हमले में विशेष के सिर से काफी खून बहने के कारण वे बेहोश हो गए थे।

इसके बाद भीड़ जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

घायल बोला- पुलिस ने हत्या की धाराएं नहीं लगाई

वही, घायलों का आरोप था कि हमलावरों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। चाकू से सिर पर हमला करने और पत्थर से सर कुचलकर मारने का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद पुलिस की ओर से एफआईआर में हत्या के प्रयास जैसी धाराएं नहीं लगाई गई।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img