Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से रेप

ग्वालियर में एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। शोषण और दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने पुलिस थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के आवेदन में लिखा है कि परिचित युवक समीर उर्फ काले खान शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस महिला की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गुरुवार रात हिरासत में ले लिया। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश करेंगे।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस से 23 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसका तलाक हो चुका है। साल 2023 के अगस्त महीने में उसकी दोस्ती समीर उर्फ काले खान, निवासी मेवाती मोहल्ला से हो गई थी। दोस्ती के बाद समीर ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके साथ गलत काम किया। पिछले 2 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। कई बार उसने समीर से शादी करने को कहा, तो वह उसे जल्दी शादी करने की बात कहकर टालता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img