Monday, September 7, 2026
27.1 C
Bhopal

बैरसिया में डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या

बैरसिया में गुरुवार रात एक मजदूर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद आधा दर्जन युवकों ने उसे पीटा था। आरोपी और मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है। घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि धनेश्वर यादव (50) मूलत: बिहार का रहने वाला था। फिलहाल वह ग्राम बवचिया थाना बैरसिया स्थित एक वेयर हाउस में पल्लेदारी का काम करता था। उसका रिश्तेदार रंजीत यादव भी बिहार का रहने वाला है और पास के दूसरे गांव में स्थित वेयर हाउस पर काम करता है। गुरुवार रात रंजीत अपने चार-पांच साथियों को लेकर धनेश्वर यादव के पास पार्टी करने पहुंचा था। यहां उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

हथियारों से लेस होकर अचानक किया हमला

इस पर रंजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर धनेश्वर की लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धनेश्वर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने बताया कि झगड़े की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची थी, लेकिन तब तक घायल धनेश्वर की मौत हो गई थी।

दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

उस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। आरोपी रंजीत और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा

Hot this week

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में...

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img