Friday, November 6, 2026
19.1 C
Bhopal

गाय बचाने के चक्कर में एयर होस्टेस की जान गई

भोपाल में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार कार कोलार नहर में गिर गई। हादसे में एअर इंडिया की एयर होस्टेस हर्षिता शर्मा (21) की मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। कार चला रहे दोस्त जय ने बताया कि सामने अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी।

हर्षिता को गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। हादसे में दो दोस्तों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने गाड़ी चला रहे जय के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

भाई से कहा था- बर्थ डे पर भोपाल आऊंगी एयर होस्टेस हर्षिता के पिता प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह अक्सर शहर से बाहर रहती थी। बुधवार रात उसने भाई को वॉट्सऐप पर बताया था कि शुक्रवार को भोपाल आ रही है। हमें नहीं पता था कि वह गुरुवार को ही भोपाल पहुंच गई थी। वह मिनाल रेसीडेंसी के पास होटल में रुकी थी।

दोस्तों ने फोन पर बताया- वो अस्पताल में है परिजन को हादसे की जानकारी तब मिली, जब हर्षिता की दोस्त शिवानी का कॉल आया कि वह अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि हर्षिता ब्रेन डेड हो चुकी है। शुक्रवार सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दोस्त बोले- हर्षिता ने साथ घूमने बुलाया था पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात हर्षिता अपने दोस्त सुजल और जय के साथ कार में कोलार इलाके में घूम रही थी। जय गाड़ी चला रहा था। कोलार के होली क्रॉस स्कूल के पास पुल पर कार के सामने गाय आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में गाड़ी नहर में गिर गई।

जय और सुजल ने हर्षिता को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जय ने पुलिस को बताया कि वह और सुजल एमबीए के छात्र हैं और हर्षिता के कॉल पर ही मिलने पहुंचे थे।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img