Sunday, November 8, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल में 4 पाकिस्तानी नागरिकों की हुई पहचान

विदेश मंत्रालय के निर्देश के बाद राजधानी भोपाल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने शहर में रहने वाले चार पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। सभी को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि लॉन्ग टर्म, डिप्लोमैटिक और ऑफिशियल वीजा होल्डर पाकिस्तानी नागरिकों को केवल वीजा की तय समय तक ही भारत में रहने की अनुमति है। वहीं, इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर आए नागरिकों के लिए भारत में रहने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद उनका रहना अवैध माना जाएगा।

आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

कमिश्नर मिश्रा ने आगे कहा कि सरकार के आदेश के पालन में भोपाल पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। चिन्हित चारों पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उन्हें तय समय सीमा के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। साथ ही, शहर में यदि अन्य पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, तो उनकी तलाश भी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

बुजुर्ग महिला की लूट के बाद गला घोंटकर हत्या, संदेही मां-बेटा हिरासत में

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में 75...

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img