Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

शराब पीने से रोका तो हेड कॉन्स्टेबल को पीटा,वर्दी फाड़ी

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में युवकों ने जीआरपी जवान की पिटाई कर दी। उसकी वर्दी फाड़ दी। गालीगलौज की। धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 2 बजे जीआरपी बंसल वन की शॉप्स और रेस्टोरेंट्स बंद कराने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा तो युवक विवाद करने लगे। हाथापाई होने लगी।

युवकों ने हेड कॉन्स्टेबल नजर दौलत खान को पीटना शुरू कर दिया। जब हेड कॉन्स्टेबल संदीप और कमल रघुवंशी बचाने आए तो एक आरोपी ने कहा, तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ। तभी एक अन्य आरोपी ने कहा, सब कहते हैं कि हिंदू भाई समझदार हैं, लेकिन ये (दौलत खान) लोगों को भाषण दे रहा था।

जीप का दरवाजा खोलकर पीटा मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया, जो रविवार को सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन युवक जीआरपी की जीप का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं।

एएसआई रामदयाल ने बताया, इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं।

तस्वीरों में देखिए शराब के नशे में युवकों का हंगामा…

Hot this week

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img