Saturday, November 28, 2026
16.1 C
Bhopal

शादीशुदा महिला के फोटो लेकर ब्लैकमेल, जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक महिला ने अपने पड़ोसी गोपाल पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह करीब दो साल से आरोपी के संपर्क में थी। शुरुआत में आरोपी ने महिला की कुछ तस्वीरें लेकर उनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया और बाद में जबरन संबंध बनाने की कोशिश की।

परेशान महिला ने यह बात अपने पति को बताई और गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाणगंगा पुलिस ने 25 साल की महिला की शिकायत पर आरोपी गोपाल पुत्र महादेव वैश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के दो बच्चे हैं और उसका पति निजी काम करता है। आरोपी महिला का पड़ोसी है और दोनों के बीच पहले भी बातचीत होती रही है। आरोपी ने वॉट्सऐप पर संपर्क किया और बातचीत के दौरान एक-दो बार मिलने भी गए। इसके बाद आरोपी ने फोटो के जरिए धमकाना शुरू किया और जबरन संबंध बनाने की जिद्द करने लगा।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img