Saturday, March 7, 2026
22.6 C
Bhopal

मोहिसन के दो भाई और मामा भी कोच

रेप और अश्लील हरकतें करने के आरोपी ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के मामले में पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस को जो वीडियो-फोटो मिले हैं उसकी लेब में जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही वहां लगे सीसीटीवी के ज्यादा से ज्यादा फुटेज निकाले जाएंगे।

इस मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि हमारे पास जैसे ही शिकायत आई हमने पॉस्को में केस दर्ज किया। दो शिकायतें और आईं, उसमें भी तत्काल एफआईआर दर्ज की। हम पूरे पहलुओं की जांच कर रहे हैं। डीसीपी ऋषिकेश मीना मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अन्य अधिकारी भी सभी पहलुओं का परीक्षण कर रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे हम उसके तहत कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि मोबाइल भी जब्त कर रहे हैं। ट्रेनिंग लेने आने वाले अन्य स्टूडेंट्स से भी पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज ज्यादा से ज्यादा निकालने का प्रयास करेंगे। अधिकांश फुटेज हमें बच्चियों के मोबाइल से मिले हैं। उस पर भी फोकस कर रहे हैं। उसकी लेब से जांच कराएंगे। अन्य कोई इसमें शामिल होगा तो उसे सहआरोपी बनाया जाएगा।

सभी साक्ष्य कलेक्ट करेंगे, ताकि कड़ी ना छूटे

नकली सर्टिफिकेट बनाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई साक्ष्य के साथ शिकायत लेकर आता है तो कार्रवाई करते हुए धारा बढ़ाई जाएंगी। इस मामले में भी जो भी चीजें संज्ञान में आएंगी शिकायत होगी उसमें कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को एक पीड़िता ने मीडिया के सामने स्टेटमेंट दिया है। हम पीड़िता के बयान लेंगे। उस संदर्भ में जो भी साक्ष्य रहेगा उसे भी कलेक्ट किया जाएगा, ताकि कोई कड़ी ना छूटे। इस मामले में मोहसिन के परिवार के बारे में भी जानकारी निकाली जाएगी। अगर इस अपराध में कोई भी सहभागी है तो उसे भी सह आरोपी बनाएंगे।

क्या है पूरा मामला

इंदौर में एक राइफल शूटिंग एकेडमी में कुछ दिन पहले छात्राओं से रेप और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया था। आरोप एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर लगे थे। उसने यहां निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ की और उनके वीडियो भी बनाए। हिंदू संगठन का दावा किया था कि आरोपी के मोबाइल में 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। हालांकि कई वीडियो सामने आए हैं।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। ये घटना अन्नपूर्णा इलाके में ड्रीम ओलिंपिक एकेडमी की है। यहां निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा बुधवार को हिंदूवादी संगठन के कर्ताधर्ताओं के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे। उसका आरोप है कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को दो और पीड़ित युवतियां थाने पहुंचीं और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था।

मोहसिन के दो बड़े भाई भी कोच

बताया जा रहा है कि मोहसिन खान के साथ उसके मामा और दो भाई भी कोच हैं। वे भी ट्रेनिंग देते हैं। तीन भाईयों में सबसे बड़ा इमरान, साजिद और सबसे छोटा मोहसिन है। ये बात भी सामने आ रही है कि मामला सामने आने के बाद से उसके दोनों भाई भी गायब हैं। बताया जा रहा है कि पिता के रहते हुए तीनों भाई महू आर्मी की शूटिंग रेंज पर जाते थे। वहीं पर 10 मीटर से लेकर 25 मीटर तक की रेंज में कभी पिस्टल तो कभी राइफल की प्रेक्टिस करते थे।

तीनों भाई ने एक साथ शूटिंग सीखने का काम शुरू किया था। मोहसिन ने कुछ सालों पहले एकेडमी खोली थी। जहां पर मोहसिन की एकेडमी चलती थी वहां के मकान मालिक को नगर निगम को नोटिस जारी किया है। ग्वालियर पत्र लिखकर इस एकेडमी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी है, इसे लेकर रजिस्ट्रेशन को भी निरस्त कराया जाएगा। मामले में पुलिस ये जानकारी भी निकाल रही है कि रहवासी इलाके में एकेडमी को किस नीयत से चलाया जा रहा था।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img