Wednesday, July 15, 2026
29.7 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़ाए 2 युवक

क्या आपने कभी सोचा है कि रेलवे स्टेशन पर भेजे गए पार्सल में जीवित कबूतर भी हो सकते हैं? 24 मई को भोपाल रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही एक पार्सल चोरी होने वाला था, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की बारीक नजर ने बड़ी चोरी को समय रहते रोक दिया।

कबूतरों से भरे इस पार्सल को चुराने की कोशिश कर रहे दो शातिर चोरों को प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ही रंगे हाथों धर दबोचा गया। आरपीएफ की टीम ने फौरन कार्रवाई कर 40 कबूतरों से भरे पार्सल को जब्त कर लिया।

पकड़े गए आरोपी अमन रावत (20) और राकेश लोहट (25) है। वे पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं।

पूछताछ में दोनों कबूली चोरी की बात आरपीएफ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया- पार्सल प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उतारा गया था, हमारी टीम पार्सल पर लगातार नजर बनाए रखती है।

प्लेटफॉर्म पर केवल अधिकृत लोग ही पार्सल को चढ़ाते और उतारते हैं। कोई भी अनधिकृत व्यक्ति यदि चोरी की कोशिश करता है, तो हमारी जवान तत्परता से उसे पकड़ लेते हैं।

इसी चौकसी के कारण इस बार भी चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूतरों से भरे पार्सल की चोरी स्वीकार की।

आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति अधिनियम की धारा 3(ए) और रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img