Thursday, July 16, 2026
33.1 C
Bhopal

शादी से इनकार पर प्रेमी ने किया हमला, मौत

मंगलवार को इलाज के दौरान 30 वर्षीय कविता गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। दो दिन पहले उसके कथित प्रेमी नमन विश्वकर्मा ने उस पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लगभग चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर उसकी जान बचाने में नाकाम रहे।

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के बलदेव बाग की रहने वाली कविता अपनी तीन साल की बेटी के साथ नमन के साथ बरगी डैम गई थी। यहां नमन ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन कविता ने कहा कि वह शादीशुदा है और उसकी बच्ची भी है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकती।

शादी के इनकार से नाराज नमन ने अचानक चाकू निकाल कर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। कविता के शरीर के पैर, हाथ, पीठ और कमर में आधा दर्जन से अधिक गंभीर चोटें आईं।

घटना के वक्त कविता की तीन साल की बेटी भी मौजूद थी, जिसने मां को घायल होते देखा। जब कविता बेहोश हो गई, तो बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर पास के बरबटी गांव के ग्रामीण पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से कविता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

कविता और नमन दो साल से परिचित थे और पिछले एक साल से उनके बीच प्रेम संबंध भी चल रहे थे। पुलिस ने मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी नमन अभी फरार है, जिसकी बरगी पुलिस तीन टीमों के साथ तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Hot this week

खानूगांव सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमला: 65 दिन बाद पहली गिरफ्तारी

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित खानूगांव में...

पिता की दरिंदगी: 16 साल की किशोरी ने घर छोड़ा

​जबलपुर/शहडोल। पिता का साया बेटी के लिए सुरक्षा का...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मंडप से गिरफ्तार

​इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...

Topics

खानूगांव सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमला: 65 दिन बाद पहली गिरफ्तारी

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित खानूगांव में...

पिता की दरिंदगी: 16 साल की किशोरी ने घर छोड़ा

​जबलपुर/शहडोल। पिता का साया बेटी के लिए सुरक्षा का...

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...

भोपाल: डीबी सिटी मॉल में शहर का पहला 120kW अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जर शुरू

​भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी...

इंदौर: ऐप अपडेट करना पड़ा महंगा, फ्रूट व्यापारी के खाते से उड़े 3.92 लाख

​इंदौर। शहर के सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी...

भोपाल में खौफनाक वारदात: खजाने के अंधविश्वास में पिता ने की बेटी की बलि

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में एक दिल दहला...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img