Thursday, July 16, 2026
33.1 C
Bhopal

थाने में रोती रही पीड़िता, FIR दर्ज नहीं करने पर डीसीपी ने दिए ASI के खिलाफ जांच के आदेश

इंदौर में द्वारकापुरी थाने में महिला की शिकायत पर लापरवाही बरतना एक टीआई और ड्यूटी अफसर को भारी पड़ गया। डीसीपी ऋषिकेश मीना ने सोमवार रात थाना प्रभारी राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया, वहीं ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। मामला एक महिला की घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी को लेकर की गई शिकायत से जुड़ा है, जिसकी एफआईआर दर्ज करने में थाने स्तर पर लापरवाही बरती गई।

घर में घुसकर की मारपीट

पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2021 से आरोपी रोहित मराठा निवासी परिवहन नगर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दो माह पहले झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। 25 मई की रात रोहित उसके घर पहुंचा, दरवाजा खुलवाकर जबरदस्ती अंदर घुसा, गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी काफी देर तक घर में रुका रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

घटना के अगले दिन जब पीड़िता शिकायत लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची, तो ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने महिला को काफी देर तक थाने में बैठाए रखा, आवेदन देने की बात कही और एफआईआर दर्ज किए बिना रवाना कर दिया। इस दौरान महिला थाने में रोती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीसीपी को बताई आपबीती

दोपहर बाद जब थाना प्रभारी राहुल राजपूत थाने पहुंचे, तब तक पीड़िता थाने से जा चुकी थी। महिला सीधे डीसीपी ऋषिकेश मीना के पास पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। इस पर डीसीपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीआई राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही ड्यूटी अफसर एएसआई रामगोपाल वर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

डीसीपी मीना की फटकार के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रोहित मराठा के खिलाफ IPC की धारा 331(6), 115(2), 296, 351, 324(4) के तहत केस दर्ज किया। रोहित पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार वह एक कांग्रेस नेता के यहां गोली चला चुका है और दो माह पहले एक महिला के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में आग लगाने का भी आरोपी है।

Hot this week

पिता की दरिंदगी: 16 साल की किशोरी ने घर छोड़ा

​जबलपुर/शहडोल। पिता का साया बेटी के लिए सुरक्षा का...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मंडप से गिरफ्तार

​इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...

भोपाल: डीबी सिटी मॉल में शहर का पहला 120kW अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जर शुरू

​भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी...

Topics

पिता की दरिंदगी: 16 साल की किशोरी ने घर छोड़ा

​जबलपुर/शहडोल। पिता का साया बेटी के लिए सुरक्षा का...

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...

भोपाल: डीबी सिटी मॉल में शहर का पहला 120kW अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जर शुरू

​भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी...

इंदौर: ऐप अपडेट करना पड़ा महंगा, फ्रूट व्यापारी के खाते से उड़े 3.92 लाख

​इंदौर। शहर के सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी...

भोपाल में खौफनाक वारदात: खजाने के अंधविश्वास में पिता ने की बेटी की बलि

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में एक दिल दहला...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img