Friday, November 27, 2026
21.1 C
Bhopal

कल बिजली कटौती:भोपाल के 50 इलाकों में असर

भोपाल के करीब 50 इलाकों में बुधवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।

जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें ललिता नगर, फाइन एवेन्यू, सेमरी, अमरावत, तुलसी नगर, देहरीकला, इनायतपुर जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक वल्लभ नगर, तुलसी नगर, रचना विहार, रीगल नेस्ट, सरला होम्स एवं आसपास।
  • सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक फाइन एवेन्यू फेस-2 और 3, ऑनेक्स पैलेस, आम्र स्टेट, ललिता नगर, अंकित परिसर एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मजदूर नगर, कुम्हारपुरा, शर्मा कॉलोनी, रेजीमेंट रोड, विनोभा कॉलोनी, पुरानी अदालत एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक यूनी होम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरी कला, सुरैया नगर, अमरावत एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक कोरल वुड, एपी इन्क्लेव कॉलोनी एवं आसपास।
  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक शीतल हाइट्स, सांई पार्क, निर्मल स्टेट, भैरोपुर, फॉरच्यून सौम्या हाइट्स, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी एवं आसपास के इलाके।
  • दोपहर 12 से 2 बजे तक आदित्य एवेन्यू, गार्डन स्टेट, सुविधा विहार, सूरज नगर एवं आसपास के इलाके।
  • शाम 5 से 6 बजे तक विवेकानंद नगर, न्यू फोर्ट, अवंतिका फेस-3 एवं आसपास।

Hot this week

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img