Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में चलती ट्रेन में चढ़ने पर फिसला युवक

रानी कमलापति स्टेशन पर सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। विदिशा निवासी एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर पटरी पर गिर गया, लेकिन ट्रेन मैनेजर की सतर्कता ने उसकी जान बचा ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें युवक को ट्रेन पकड़ते वक्त गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।

लगाया इमरजेंसी ब्रेक घटना 26 मई की रात करीब 10:40 बजे की हैं, जब गाड़ी संख्या 12155- भोपाल एक्सप्रेस- रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान 45 वर्षीय कपिल लीलानी, जो विदिशा के निवासी हैं, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन के अंतिम छोर पर पहुंचकर उन्होंने जैसे ही कोच के हैंडल को पकड़ा, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पटरी पर गिर पड़े।

ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात ट्रेन मैनेजर वैभव भारतीय ने सीटी और गार्ड इंडिकेशन सिस्टम से खतरा भांपते ही तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया। समय रहते ट्रेन रुकने से यात्री गंभीर चोट से बच गया। हादसे के बाद वैभव ने उन्हें तुरंत ब्रेक वैन में लाकर प्राथमिक चिकित्सा जांच करवाई और उनकी स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को पुनः रवाना किया।

चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना खतरनाक

रेल प्रशासन ने ट्रेन मैनेजर की तत्परता की सराहना करते हुए घटना को कर्मचारियों की मुस्तैदी का उदाहरण बताया है। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यह घटना एक महत्वपूर्ण सीख है कि सतर्कता से बड़े हादसे भी टाले जा सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। यह न केवल खुद के लिए खतरनाक है, बल्कि दूसरे यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img