Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

पेट्रोल पंप से 2.40 लाख चुराकर ओंकारेश्वर भागा था आरोपी

देवास के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर 25-26 मई की रात हुई नकदी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लखनऊ निवासी मोहम्मद राशिद को ओंकारेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूरी चोरी की राशि ₹2.40 लाख बरामद की गई है। साथ ही 20 लाख की इनोवा कार और चोरी में उपयोग किए गए औजार भी मिले हैं।

पेट्रोल पंप मालिक इकराम शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी ने पंप के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से नकदी चोरी कर ली। मामला गंभीर होने पर एसपी पुनीत गेहलोद ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

100 CCTV और 6 टोल नाके खंगाले थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट लिए और 100 से अधिक CCTV कैमरे व 6 टोल नाकों की फुटेज खंगाली। आरोपी इनोवा कार से भागा था, जिसका नंबर बांगर टोल नाके पर मिला—UP32MS9400।

ई-रक्षक और साइबर सेल से पकड़ी गई लोकेशन

पुलिस ने ई-रक्षक एप और साइबर सेल की मदद से आरोपी मोहम्मद राशिद (41), निवासी बक्शी का तालाब, लखनऊ की पहचान की। उसे ओंकारेश्वर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने 20 लाख की इनोवा कार भी जब्त की है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img