Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल के कोहेफिजा में एक बिल्डिंग की छत पर आग

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में गुरुवार सुबह आगजनी की घटना हुई। एक बिल्डिंग की छत पर बने कमरों में आग भभकी। इससे कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे में आग काबू में आ पाई।

आग कोहेफिजा स्थित मिलन शादी हॉल के पास लगी। यहां बिल्डिंग की छत पर दो कमरे बने हैं। आग की लपटें उठते देख फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। इसके बाद बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कमरों में रखी अलमारियां कपड़ों से भरी थी। इस कारण आग तेजी से फैल गई। जिससे आग बुझाने में भी दिक्कतें आईं।

पाइप के सहारे पानी को ऊपर तक ले गए दमकलकर्मियों ने बताया कि बिल्डिंग के सबसे ऊपरी हिस्से में आग लगी थी। जिससे आग बुझाने में दिक्कतें हुई। पाइपों के सहारे पानी को ऊपर तक ले जाया गया।

आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा आग की लपटें और धुआं काफी ऊपर उठ रहा था। इस वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। रहवासी मो. आदिल ने बताया कि डॉ. दुर्रानी का मकान है। आग लगते ही फायर स्टेशन पर जानकारी दी गई। कपड़े रखें होने की वजह से आग तेजी से फैलती गई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img