Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

ट्रेन के बाथरूम में टोटी चुरा रहा था चोर:पीछे से पहुंच गई RPF

ट्रेन के बाथरूम में टोटी चुराने में मशगूल चोर को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब पीछे से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम दबिश देती हुई वहां पहुंच गई। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई इस कार्रवाई में आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। उसके पास से दो टोटियां बरामद हुईं, जबकि पूछताछ में उसने पहले भी चोरी करना कबूल किया। कबाड़ी को बेची गई चार और टोटियां बाद में RPF ने जब्त कर लीं।

घटना 28 मई की है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि RPF के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, आर. कृष्ण कुमार और मधुसूदन यादव स्टेशन पर नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी ट्रेन नंबर 19711/12 के कोच एम/2 के बाथरूम से कुछ खटकने की आवाज आई। जैसे ही अधिकारी अंदर पहुंचे, उन्होंने देखा कि एक युवक टोटी निकालने में जुटा था। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दिनेश अहिरवार (30) निवासी भोपाल बताया। तलाशी में उसकी जेब से दो टोटियां बरामद हुईं। पूछताछ में दिनेश ने खुलासा किया कि दो दिन पहले भी वह चार टोटियां चुरा चुका है, जिन्हें उसने फूटा मकबरा छोला रोड स्थित एक कबाड़ी को बेच दिया था।

पहले से नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड RPF टीम ने जांच आगे बढ़ाई और संबंधित कबाड़ी समीर खान (20) निवासी भोपाल से संपर्क किया। उसके पास से चोरी की गई चार टोटियां और अन्य सामान बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2590 रुपए बताई गई है। दिनेश अहिरवार के खिलाफ RPF पोस्ट भोपाल में रेलवे संपत्ति (अवांछनीय व्यक्ति) अधिनियम की धारा 3A और रेल अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं होने और आपराधिक इतिहास होने की संभावना के चलते उसे गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों की सुविधाओं को प्रभावित करने वाले ऐसे कृत्यों पर रेलवे प्रशासन कड़ी नजर रखे हुए है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img