Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग छात्रा से रेप: युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया

भोपाल के निशातपुरा इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी बीते तीन महीने से डरा-धमकाकर युवती से ज्यादती कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की है।

सब इंस्पेक्टर करण सिंह के मुताबिक हनुमानगंज क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। वहीं, आरोपी बिट्टू कुशवाहा कॉलेज का छात्र है। वह पहले पीड़िता के पड़ोस में रहता था, इसलिए दोनों की जान पहचान थी।

17 मार्च को आरोपी युवक छात्रा को घुमाने के बहाने निशातपुरा क्षेत्र में स्थित होटल मधुरम रेसीडेंसी में ले गया था। जहां उसने पीड़िता काे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।

मां की पूछताछ में पीड़िता ने किया खुलासा

उसके बाद से वह लगातार जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण कर रहा था। इस दौरान लगातार पीड़िता और आरोपी युवक का मिलना-जुलना अधिक होने लगा। इस पर पीड़िता की मां को शक हुआ तो उससे पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा हो गया। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि कैसे आरोपी युवक उसका शोषण कर रहा है।

परिजनों के साथ थाने पहुंचकर किया रेप

बुधवार की रात पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img