Friday, July 17, 2026
30.9 C
Bhopal

फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ठगी के आरोपी समेत 4 को मिली जमानत

भोपाल के प्रभात चौराहे पर संचालित फर्जी कॉल सेंटर से ठगी करने के आरोपी मोनिश यादव को भोपाल जिला न्यायालय ने जमानत दी है। मोनिश यादव ने जमानत आवेदन विशेष न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र की कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मोनिश को जमानत दी है। इसके अलावा, इस मामले में ऐशबाग पुलिस की गिरफ्त में आए अंकुर माछिवार, रानू भूमरकर और श्रेयांश सेन को भी हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर जमानत दी गई है। इन आरोपियों ने भी अपने बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर कराई थी।

इस मामले में आरोपी बृजकिशोर साहू को सोमवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वह भी कॉल सेंटर में कर्मचारी था। बृजकिशोर ने कुल 29 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे। यहां बता दें कि कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड अफजल खान भोपाल के प्रभात चौराहे पर एटीएस नाम से कॉल सेंटर कंपनी का संचालन करता था।

Hot this week

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

Topics

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img