Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में फिजियोथेरेपिस्ट की एक्सीडेंट में मौत

भोपाल के रातीबड़ इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार स्पोर्टस बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई नंदकिशोर दुबे के मुताबिक कलखेड़ा में रहने वाला 32 वर्षीय गणेश ठाकरे फिजियोथेरेपिस्ट था। अपनी स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर भदभदा से रातीबड़ की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस चौकी के पास टर्निंग पाइंट पर उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बंसल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दो घंटे बाद ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शरीर पर थे चोटों के मामूली निशान

सिर में चोट के कारण गणेश की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोटों के मामूली निशान हैं। गुरुवार को पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।p

दो साल पहले भाई की हो चुकी है मौत

एएसआई नंद किशोर दुबे ने बताया कि परिवार में सिर्फ दो भाई थे और दो साल पहले ही सड़क हादसे में गणेश के छोटे भाई की मौत हो चुकी है। गणेश की मौत के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img