Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

इस गर्मी बड़ा तालाब में 4 फीट पानी ही घटा

मई महीने में आंधी-बारिश का दौर चलने और भीषण गर्मी नहीं पड़ने से भोपाल के बड़ा तालाब को फायदा मिला है। जनवरी से मई के बीच 5 महीने में बड़ा तालाब में सिर्फ 4 फीट पानी ही घटा है, जबकि पिछले सालों की बात करें तो 6 से 7 फीट तक पानी कम हो जाता था।

निगम के अनुसार, बड़ा तालाब से शहर के 20% हिस्से में पानी की सप्लाई होती है। अभी तालाब में इतना भरा है कि एक साल तक पीने के पानी की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

तेज धूप नहीं, पानी भी वाष्पीकृत नहीं हुआ भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में पानी का लेवल 1659.55 फीट है। यानी, फुल टैंक लेवल से सवा 7 फीट कम। पिछले 8 महीने में इतना पानी कम हुआ है। बता दें कि बड़ा तालाब का लेवल 1666.80 फीट है। पिछले साल हुई बारिश में यह पूरा भर गया था। इससे भदभदा डैम के गेट खोलने पड़े थे। 1 अप्रैल की स्थिति में बड़ा तालाब में 1661.90 फीट पानी था, जो 29 मई को 1659.55 फीट है। यानी, दो महीने में ढाई फीट पानी ही कम हुआ है।

एक्सपर्ट की माने तो मई महीने में भोपाल में तेज गर्मी नहीं पड़ी। इस कारण पानी वाष्पीकृत नहीं हुआ। वहीं, निगम की सख्ती के चलते पानी की चोरी के मामले भी सामने नहीं आए।

इन इलाकों में पहुंचता है पानी बड़ा तालाब से हर दिन पुराने शहर समेत बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) समेत आसपास के इलाकों की 3 लाख से ज्यादा आबादी को पानी की सप्लाई की जाती है। 20 प्रतिशत से ज्यादा इलाकों में पानी पहुंचता है। बड़ा तालाब से हर रोज 25 MGD (मिलियन गेलन पानी प्रतिदिन) सप्लाई होता है।

सप्लाई पर कोई असर नहीं नगर निगम के सहायक यंत्री जल कार्य अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि बड़ा तालाब में पर्याप्त पानी है। लोगों को पानी की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img