Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में ऑफिस में घुसकर नायब तहसीलदार पर फेंकी स्याही

भोपाल के बैरागढ़ वृत्त में पदस्थ नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। जमीन विवाद के एक प्रकरण को लेकर महिला दफ्तर में पहुंची थी।

घटना गुरुवार साढ़े 4 बजे की है। उस समय नायब तहसीलदार ऑफिस में काम निपटा रहे थे। तभी एक महिला दफ्तर में पहुंची और हंगामा किया। कोहेफिजा पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

जमीन के कब्जे से जुड़ा है मामला नायब तहसीलदार अहिरवार ने बताया, महिला उपासना जौहरी है। निशातपुरा में मकान के कब्जे से संबंधित एक मामला है। हाईकोर्ट से कार्रवाई नहीं करने को लेकर स्टे है। हाईकोर्ट के आदेश के चलते पाबंद है।

महिला कार्रवाई करने का कह रही थी। आज शाम को ऑफिस में स्टाफ के साथ काम निपटा रहा था। तभी वह स्याही की शीशी लेकर आई। हम शीशी देख नहीं पाए। बात करते-करते वह नाराज हो गई और कहने लगी कि आप लोगों का मुंह काला करना चाहिए। इसके बाद उसने स्याही फेंक दी।

दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचा स्याही फेंके जाने के दौरान ही महिला ने दफ्तर में रखे सरकारी दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया। हंगामा करने पर तुरंत कोहेफिजा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस आई और महिला को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। नायब तहसीलदार अहिरवार ने बताया कि मामले में महिला के विरुद्ध केस दर्ज करवा रहे हैं। अभी वे थाने पर ही हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img