Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर कलमा पढ़वाने, मीट खिलाने का आरोप

छतरपुर में एक युवक पर महिला को पूजन करने से रोकने, उसे कलमा पढ़वाने और मीट खिलाने का आरोप है। महिला ने शिकायत की है कि उसने शादी का झांसा देकर उससे यह सब कराया। ऐसा न करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी पर धर्म छुड़वाने का भी दवाब बनाने का आरोप है।

बुधवार शाम थाने पहुंचकर महिला ने इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार को आरोपी पति को पकड़ लिया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला (28) ने नौशाद राईन पर आरोप लगाया। महिला ने बताया दो साल पहले उसकी शादी अपने ही समाज के व्यक्ति से हुई थी। मुस्लिम लड़के ने उसको बहला कर उसके साथ 1 साल तक दुष्कर्म किया। अब मारपीट कर जबरन कलमा, मीट,और मुस्लिम धर्म के साथ शादी का दबाव बना रहा है।

आरोपी के परिवार ने भी धमकाया महिला का आरोप है कि नौशाद ने उसे जबरन मीट खिलाया और कलमा पढ़वाया। उसे पूजा-पाठ करने से भी रोका। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के परिवार ने भी महिला को धमकाया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के अनुसार, संध्या विहार कॉलोनी की महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पहले भी शिकायत हुई थी। उसे अदालत में राजीनामे के तहत समाप्त कर दिया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता को सुरक्षा दी जा रही है। पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img