Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

थोक दवा बाजार अब रात 8 बजे तक खुला रहेगा

भोपाल के नादरा बस स्टैंड स्थित थोक दवा बाजार की दुकानें अब रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि यह नई व्यवस्था 2 जून से लागू हो जाएगी।

इससे पहले थोक बाजार देर रात तक खुला रहता था, जिससे कई बार आपराधिक घटनाएं भी सामने आई थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब दुकानें निर्धारित समय पर बंद की जाएंगी।

सभी केमिस्टों से बात की, इसके बाद निर्णय अध्यक्ष धाकड़ ने बताया कि बाजार खुला रखने के समय निर्धारण को लेकर सभी केमिस्टों से बात की गई। इस संबंध में भी बैठक हुई। वॉट्सऐप प्लेटफार्म पर वोटिंग भी कराई गई। जिसमें दवा बाजार को अधिकतम 8 बजे तक बंद करने का बहुमत मिला, इसके बाद संगठन द्वारा एक समिति बनाई गई।

जिसमें मार्केट के प्रतिनिधि शामिल किए गए। सभी केमिस्ट एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद बाजार बंद करने का समय निश्चित किया गया। यानी, ग्राहकों के लिए दुकानें 8 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद आधा घंटा क्लोजिंग का रहेगा।

सुबह दुकान खोलने पर बाध्यता नहीं एसोसिएशन ने यह भी साफ किया है कि सुबह दुकान खोलने पर कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन रात में समय पर ही बंद होगा। फिलहाल बाजार खुलने और बंद होने का समय सुबह 11 से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 15 जून तक कोई पैनल्टी नहीं रहेगी, लेकिन इसके बाद वरिष्ठ केमिस्ट और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सहमति से पैनल्टी राशि तय की जाएगी। ताकि, व्यवस्था बनाई जा सके।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img