Saturday, July 18, 2026
29.3 C
Bhopal

भोपाल में अहिल्या वाहिनी बाइक रैली

भोपाल में शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली ‘अहिल्या वाहिनी’ का आयोजन किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव उच्च स्थान प्राप्त रहा है। यह रैली केवल आयोजन मात्र नहीं, बल्कि नारी शक्ति की दृढ़ता, आत्मनिर्भरता और बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस, खेल विभाग और सहयोगी संस्थाओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर न्यू मार्केट, रोशनपुरा, जवाहर चौक, अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा चौराहा, व्यापमं चौराहा होते हुए फिर शौर्य स्मारक पर खत्म होगी।

पीएम आएंगे भोपाल, महिलाओं से करेंगे संवाद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। ​​पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद बहनों को सीधे संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल सहित पूरे राज्य में व्यापक आयोजन हो रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नागरिक मौजूद रहेंगे।

मां तुझे प्रणाम योजना की प्रतिभागी भी शामिल रही

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना की महिला प्रतिभागियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों को भोपाल भ्रमण पर भेजा गया है, जहां वे शौर्य स्मारक, मानव संग्रहालय, भोजपुर, साँची, वन विहार और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी।

‘मां तुझे प्रणाम’ योजना की शुरुआत साल 2013 में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई थी, जिसके तहत अब तक 1,667 युवाओं को भारत की सीमाओं और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है।

Hot this week

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

Topics

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img