Sunday, March 1, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाई

भोपाल के अयोध्या नगर शुक्ला क्रेशर बस्ती में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। इसी साल उसने नौवीं कक्षा अच्छे नंबरों से पास की थी।

एसआई बृजेश राजपूत ने बताया कि 14 वर्षीय दीपा विश्वकर्मा शुक्ला क्रेशर बस्ती की रहने वाली थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। इसी साल उसने नौवीं कक्षा पास की है। परिजनों ने बताया कि लड़की ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।

रात के समय में उसने झुग्गी में फांसी लगा ली थी। मां ने बेटी को फंदे पर लटका देख पड़ोसियों की मदद से शव को उतारा। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके चलते खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

Topics

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img